भारत मेरा देश है | ऑनलाइन बुलेटिन

©भारती नंदनी, मस्तूरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़


 

 

 मेरा देश महान है

 

 मेरा देश महान है

तिरंगा इसकी शान है

 संविधान इसकी सम्मान है

बुद्ध की धरती इसकी पहचान है

 कश्मीर हो या कन्याकुमारी

सब की अलग संस्कार है

 सबकी भारत माँ है

 

मेरा देश महान हैं

 

 बहती यहां

गंगा यमुना ब्रह्मपुत्र की

जलधारा है

इनके जल से लहलहाती है

किसानों की हरियाली

इनके ममता के छांव में

बसते हैं दिल्ली कोलकाता जैसे

छोटे-बड़े कई पट्टन है

 

 मेरा देश महान है

 

 यह बाबा साहब का जन्म स्थान है

जो लिखे हैं विश्व का सबसे बड़ा

 हस्तलिखित संविधान है

देते सबको समान सम्मान है

मौलिक अधिकार सबके लिए समान है

 मेरा देश महान है

 मेरा देश महान हैं …


Check Also
Close
Back to top button