संविधान | Onlinebulletin.in
©दीपक मेवाती
परिचय– शिक्षक एवं पीएचडी शोधार्थी, मेवात (हरियाणा)
धर्म
वर्ण
ग्रहण
घोड़ी
हुक्का
कुआँ
मंदिर
झाड़ू
शमशान
मटका
हवेली
खेत
सरनेम
जाति
जूती
काम
ये शब्द
वो हैं
जो अहसास
कराते हैं
मेरे छोटे
बहुत छोटे
नीच
अधम
अछूत
होने का
इनके विरोध में
भी एक शब्द है
जिसने अहसास कराया
समानता
स्वतंत्रता
लोकतंत्र
कानून
समान
अधिकारों
और
निष्पक्षता का
वो है संविधान,
संविधान, संविधान……