.

दिव्य चरण छू लें | ऑनलाइन बुलेटिन

©मोहनलाल सोनल ‘मनहंस’ 

परिचय– पाली, राजस्थान.


 

 

महात्मा फूले जन्मजयंती

आओ दिव्य चरण छू लें |

सामाजिक बदलाव के अग्रदूत

क्रांति जनक ज्योति बा फूले ||

 

जाति-वर्ण की मजबूत दीवार

करने धराशायी पहला वार |

शिक्षित करने नारी को

सावित्री बाई की महिमा अपार ||

 

प्रथम बहुजन शिक्षक-शिक्षिका

अमर गौरव गाथा प्रतीक |

अब भी कट्टर जंजीरें तोड़ने

जीवन-दर्शन उनका सटीक ||

 

भीमराव आंबेडकर सरीखे विद्वत

‘सिम्बॉल ऑफ नॉलेज’ के ज्ञान पोषक |

गुलामगिरि लिख दी प्रेरणा

शोषण विरुद्ध मजबूत उद्घोषक ||

 

मूलनिवासी अतीत इतिहास

संघर्ष किये पुरखों का गौरव |

“मनहंस” कर वंदन दर्शन

अवश्य लौटेगा बहुजन वैभव ||


Back to top button