.

जहां महकाया जाए ! jahaan mahakaaya jae !

©रामकेश एम यादव

परिचय– मुंबई, महाराष्ट्र.


 

 

अनपढ़ आँखों को और न रुलाया जाए,

बल्कि मासूम दिल को समझाया जाए।

यहाँ दिल तो सभी से मिलता ही नहीं,

चलके लोगों को गले लगाया जाए।

 

दिल की गहराई लोग नापते नहीं,

उन थकी नजरों को पढ़ाया जाए।

कुछ के आने से घर महक जाता है,

ऐसी खुशबू से जहां महकाया जाए।

 

कुछ नजरों से रोशन होती दुनिया,

ऐसी फिजा में चलके नहाया जाए।

उम्र को ढोने से कुछ फायदा ही नहीं,

चलो होंठों पे फूल खिलाया जाए।

 

रिश्ते मर रहे हैं आज की दुनिया में,

चलो उसको फिर से तुरपाया जाए।

माना कि ये जिन्दगी चार दिन की है,

फिर भी उजड़े दिलों को बसाया जाए।

 

तेरे बदन में खुशी का खजाना छिपा,

पुराने खतों को अब जलाया जाए।

मौसम का खुमार अभी उतरा ही नहीं,

चलो सावन को थोड़ा गुदगुदाया जाए।

 

 

 

रामकेश एम यादव

Ramkesh M Yadav

 

 

 

Where to smell!

 

 

Illiterate eyes should not be made to cry any more,
Rather, the innocent heart should be explained.
Here the heart does not meet everyone,
Let’s hug people.

People do not measure the depth of the heart,
Those tired eyes should be taught.
With the arrival of something, the house smells,
Where to smell such a fragrance.

 

The world illuminated with some eyes,
Walk in such food and take a bath.
There is no use in carrying the age,
Let’s be fed flowers on the lips.

Relationships are dying in today’s world,
Let’s trumpet him again.
Suppose this life is of four days,
Yet the desolate hearts should be settled.

 

The treasure of happiness is hidden in your body,
Old letters should now be burnt.
The weather has not yet subsided,
Let’s tickle Sawan a little.

 

 

 

सारी उम्र गुजारी हमने saaree umr gujaaree hamane

 

 


Back to top button