रंग – ए – सुखन | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

©बिजल जगड
ज़िंदगी के कितने बेहतरीन है रंग,
दबीज़ जुनून -ए -सफर का है रंग।
चढ़ रहा मुझे पे आफताब का रंग,
इनायते – एजाज़ सनम का रंग।
आंखों में घुंटे जाफरानी का रंग,
बादल से बरसे आशिकी का रंग।
इश्क का रंग मोहब्बत का रंग,
मेरे लहू मैं हिनाई पा का रंग।
सात सुरों के साज का रंग ,
दिल की मद्धम आवाज़ का रंग।
रूबाब-ए -दिल ग़ज़ल का रंग,
गालिब का रंग , फराज़ का रंग।
लहज़े का रंग लफ्जों का रंग,
कलाम मैं सूफी सियाही का रंग।
ये खबर भी पढ़ें: