.

वो बुद्ध है | Newsforum

©राजेश कुमार मधुकर (शिक्षक), कोरबा, छत्तीसगढ़


 

 

जो ज्ञान प्राप्ति का मार्ग बताए वह बुद्ध है।

जो मानवता का पाठ पढ़ाए वह बुद्ध है।

जो सत्यता का मार्ग दिखाएं वह बुद्ध है।

जो धर्म का आचरण सिखाए वह बुद्ध है।

जो मानव प्रेम का पाठ पढ़ाए वह बुद्ध है।

जो हमें भाईचारे का संदेश दे वह बुद्ध है।

जो भिक्षु जीवन जीना सिखाए वह बुद्ध है।

जो बुढ़ापे का कारण खोज गए वह बुद्ध है।

जो रोग का कारण जानने निकले वह बुद्ध है।

जो मृत्यु का कारण जानने निकले वह बुद्ध है।

जो सन्यासी का वेश धारण करें वह बुद्ध है।

जो राजमहल को त्याग वन जाए वह बुद्ध है।

जो प्रेम, समानता का पाठ पढ़ाए वह बुद्ध है।

जो बोधि वृक्ष नीचे ज्ञान पाए वह बुद्ध है।

जो क्षत्रिय होकर भी संत कहाए वह बुद्ध है।

जो कुमार सिद्धार्थ से बुद्ध बने वह बुद्ध है।

जो महान बौद्ध धर्म नाम दिए वह बुद्ध है।

जो सुख त्याग, शांति दूत बने वह बुद्ध है।

जो योग से निरोग की शिक्षा दे वह बुद्ध है।

जो आयुर्वेद का जन ज्ञान कराए वह बुद्ध है।

जो आत्मरक्षा करना सिखाए वह बुद्ध है।

जो परिवर्तन का मार्ग दिखाए वह बुद्ध है।

जो पशु-पक्षी का दर्द समझे वह बुद्ध है।


Back to top button