.

महात्मा ज्योतिबा फुले…

Ramkesh M Yadav, Mumbai

©रामकेश एम यादव

परिचय- मुंबई, महाराष्ट्र.


 

शिक्षा की मशाल जलाए महात्मा फुले,

सुख-समृद्धि की राह दिखाए महात्मा फुले।

सत्य शोधक समाज का वो किए तब गठन,

क्रान्तिकारी विचार भी लाए महात्मा फुले।

 

संत कबीर, संत तुकाराम से थे वो प्रभावित,

गुर्बत में फूल खिलाए महात्मा फुले।

महिलाओं को दिलाये शिक्षा का अधिकार,

बाल-विवाह रुकवाने में आगे आए महात्मा फुले।

 

अंधश्रद्धा के उस जाल से दिलानी थी मुक्ति,

स्त्री -पुरुष भेद मिटाये महात्मा फुले।

सावित्रीबाई फुले को वो शिक्षिका बनाये,

शिक्षा का गहना पहनाए महात्मा फुले।

 

प्रथम दलित शिक्षिका का गौरव मिला पत्नी को,

सती प्रथा के विरोध में उतर आए महात्मा फुले।

शिक्षा के सरोवर में न जाने नहाए कितने,

मानवता का पाठ पढ़ाये महात्मा फुले।

 

जितनी की जाए प्रशंसा उनकी उतनी कम है,

पिछडों का मान बढ़ाए महात्मा फुले।

धन्य है वो कोख जिसने जन्म दिया फुले को,

कितनी रूढ़ियां मिटाये महात्मा फुले।

 

Ramkesh M Yadav, Mumbai

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Rashtriya Kavi Sangam: राष्ट्रीय कवि संगम इकाई मुंगेली का भव्य काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन….

 


Back to top button