.

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की विधायक ने राम मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख का दिया चंदा | newsforum

लखनऊ | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी से बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है। लंबे अरसे से कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साध रहीं रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रुपए दान में दिया है।

 

उन्होंने रायबरेली में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के निधि समर्पण अभियान के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया। चंपत राय ने इस अवसर पर कहा कि राम के काम में जो भी सहयोग देने के लिए आगे आएगा उसका स्वागत है।

 

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के राम मंदिर निर्माण में धनराशि देने के सवाल पर चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर चंदा एकत्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम के काम में जो भी सहयोग देने के लिए आएगा उसका स्वागत है। गौरतलब है कि कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने लंबे अरसे से अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।


Back to top button