रायपुर में फिर चाकूबाजी, नाबालिगों ने मिलकर दो नाबालिग भाइयों को मारा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर | newsforum

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छोटी-छोटी बात पर चाकूबाजी होना अब आम सा हो गया है। घटना गुढ़ियारी स्थित झंडा चौक की है, जहां दो नाबालिग दोस्तों ने रुपए के लेनदेन को लेकर दो नाबालिग भाइयों को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में जहां एक भाई की मौत हो गई तो वहीं दूसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

दरअसल, आरोपियों और दोनों भाइयों के बीच 5 हजार के लेन-लेन को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच नाबालिगों ने साथ लेकर आए चाकू से दोनों भाइयों को चाकू से गोद दिया। जिससे दोनों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इस घातक हमले में गंभीर रूप से घायल एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग चाकूबाजों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गुढ़ियारी थाना प्रभारी के मुताबिक, गुढ़ियारी इलाके के झंडा चौक पर दो नाबालिग में विवाद हुआ है। इस दौरान 2 नाबालिग दोस्तो ने मिलकर 2 भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया, घायलों को अस्पताल ले जाते समय 17 वर्षीय एक नाबालिग की मौत हो गई है। दूसरे नाबालिग की हालत गंभीर है।

 

पुलिस को सूचना मिलते ही दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि इनके बीच 5 हजार रुपए को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। दोनों ही नाबालिग आरोपी विजय नगर और भारत माता चौक के निवासी हैं। थाना गुढ़ियारी में नाबालिग आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button