राम सा बन पाओगे क्या….

©आरवी टीना

परिचय – बीकानेर, राजस्थान.


 

 

राम के आगमन की इतनी खुशियां,

पर अपने मन में राम से विचार ला पाओगे क्या?

खुद को भगवा रंग में रंग रहे,

पर किसी को राम सा प्रेम रंग में रंग पाओगे क्या?

कहते हो राम मार्ग पर चलते हो,

पर राम सा धर्म मार्ग पर चल पाओगे क्या?

राम को आदर्श मानते हो अपना,

पर राम सा पिता की आज्ञा का मान रख पाओगे क्या?

मिल जायेगी सीता तुम्हें भी,

पर सीता के मान की तुम रक्षा कर पाओगे क्या?

राम राम का गुणगान करते हो,

पर अपने दैनिक दिनचर्या के अपशब्दों को त्याग पाओगे क्या?

आज हो जाओगे भक्ति में सरोबार,

पर ऐसे ही रोज खुद को रख पाओगे क्या?

बेशक तुम्हारे पास भरत सा भाई है,

पर तुम लक्ष्मण के राम बन पाओगे क्या?

एक घर की जिम्मेदारी में तुम क्रोधित हो जाते हो,

पर राम सा अयोध्या नगरी को रख पाओगे क्या?

अब कहो तुम राम से विचार मन में रख पाओगे क्या?

तुम आज के रावण सतयुग के रावण सा परस्त्री को बिने छुए रह पाओगे क्या?

मेरे इन सब सवालों का जवाब तुम दे पाओगे क्या??

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

RV Tina Bikaner Rajasthan
आर.वी.टीना

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Check Also
Close
Back to top button