.

अग्निपथ agnipath

©अनिल बिड़लान

परिचय : कुरूक्षेत्र, हरियाणा


 

 

देश की आन बान सैनिक

संविदा कर्मचारी हो गया

चार वर्ष का सैनिक देखो

जवानी में रिटायर हो गया

पहले ही था पथ पथरीला

अब वो अग्निपथ हो गया

 

नाम बदलने की ये हद हुई

देश से खिलवाड़ हो गया

शान से कहते जिसे फौजी

अब वो अग्निवीर हो गया

पहले ही था पथ पथरीला

अब वो अग्निपथ हो गया

 

क्या सोच कर लिया निर्णय

आम जनता को ये ठग गया

कर रहे थे युवा फौज तैयारी

सपना यूँ चकनाचूर हो गया

पहले ही था पथ पथरीला

अब वो अग्निपथ हो गया

 

चार साल के बाद क्या करेंगे

सवाल फिर रोटी का हो गया

देश की सरहदों के साथ भी

ये कैसा कठोर अनर्थ हो गया

पहले ही था पथ पथरीला

अब वो अग्निपथ हो गया

 

सीमाओं से क्यों है समझौता

पहरेदार भी कमजोर हो गया

दुश्मन कोई घात कर जाएगा

मुखबिर अपना कोई हो गया

पहले ही था पथ पथरीला

अब वो अग्निपथ हो गया

 

हथियार चला बना बेरोजगार

क्या करेंगे ये उपद्रवी हो गया

क्या होगा कोई इसका उपाय

जो ये प्रयोग निष्फल हो गया

पहले ही था पथ पथरीला

अब वो अग्निपथ हो गया ।

 

 

©Anil Birlan, Haryana

 

©Anil Birlan, Haryana

 

 

Agneepath [the path of fire]

 

 

proud soldier of the country

contract employee

look four year old

retired in youth

the path was already rocky

Now it’s on fire

 

It’s time to change the name

messed with the country

proudly called soldier

Now he’s a firefighter

the path was already rocky

Now it’s on fire

 

what a decision

This cheated the general public

Young army was preparing

the dream was shattered

the path was already rocky

Now it’s on fire

 

what will you do after four years

The question again turned to bread

along the borders of the country

what a terrible disaster it was

the path was already rocky

Now it’s on fire

 

Why compromise on boundaries

the guard is too weak

the enemy will ambush

Informer became your own

the path was already rocky

Now it’s on fire

 

Unemployed with arms

What will he do?

what will be the solution

that experiment failed

the path was already rocky

Now it has become a firepath.

 

 

 

 

बुंदेलों की रानी लक्ष्मीबाई bundelon kee raanee

 

 

 

 

 


Back to top button