.

केसरिया हिंदू वाहिनी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामअवतार वर्मा ने किया पौधारोपण | Newsforum

मारो | पर्यावरण की सुरक्षा करने व लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार नित नई योजनाएं बना रहीं हैं। इसके साथ ही जागरूक लोग स्वयं आगे आकर न केवल पौधरोपण कर रहे हैं बल्कि लोगों को इसके लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।

 

इसी क्रम में ग्राम सेमरिया (नांदघाट) प्राचीन महामाया मंदिर प्रांगण में, केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष भारती चंद्राकर के नेतृत्व में रामअवतार वर्मा ने पौधरोपण किया। जिसमें ग्राम पंचायत सेमरिया सरपंच प्रतिनिधि मिथिलेश वर्मा, ग्रामीण और केसरिया हिंदू वाहिनी की टीम उपस्थित थे।

 

पौधरोपण के दौरान नंदकुमार वर्मा, नरेंद्र शर्मा, अनुज विश्वकर्मा, घनश्याम दास मानिकपुरी, ईश्वर निषाद, प्रेम दास मानिकपुरी, तिरीथ निषाद, सुरेश निषाद, प्रेमलाल वर्मा, मोहन निषाद नोहर निषाद, प्रवीण वर्मा, वह अन्य उपस्थित थे।

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट    


Back to top button