.

पार्षद संजना शर्मा की आत्महत्या मामले में वेब पोर्टल का संपादक गिरफ्तार, सुसाइड लेटर में लिखी है यह बात | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | प्रदेश में कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की आत्महत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने संजना शर्मा द्वारा लिखा सुसाइड लेटर बरामद करने के बाद मामले में वेब पोर्टल का संपादक अमित पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि सुसाइड लेटर में पार्षद संजना शर्मा ने वेब जर्नलिस्ट के ऊपर खुद के बारे में गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया है।

 

बता दें कि पार्षद संजना शर्मा रायगढ़ के वार्ड नंबर 28 से पार्षद थी। तीन माह पहले निगम सभापति के कक्ष में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह से विवाद को लेकर चर्चा में आई थीं।

 

संपादक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

 

रायगढ़ के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि मामले में अमित पांडेय नाम के वेब संपादक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक वेबसाइट चलाता है। उसके खिलाफ आईपीसी सेक्शन 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को महिला पार्षद की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस की छानबीन शुरू कर दी थी। इस दौरान एक पत्र बरामद किया गया, जो स्थानीय पुलिस को संबोधित करते हुए था। इसमें महिला पार्षद ने वेब संपादक अमित पांडेय के खिलाफ झूठी खबरें चलाने का आरोप लगाया था।

 

हाथ से लिखा सुसाइड लेटर मिला

 

महिला पार्षद ने हाथ से लिखे सुसाइड लेटर में वेब संपादक अमित पांडेय का नाम लिखा है। उन्होंने लिखा है कि लोकल न्यूज वेबसाइट चलाने वाला यह शख्स उनके खिलाफ बिना किसी सबूत के गलत खबरें लिख रहा था।

 

एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि इसके अलावा वेब पोर्टल का संपादक पार्षद के खिलाफ फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लिख रहा था, इसके चलते वह बहुत ज्यादा अपसेट थीं। पुलिस ने वेब जर्नलिस्ट का संपादक अमित पांडेय को गिरफ्तार कर लिया और मामले में छानबीन कर रही है।

 

तीन महीने पहले यूं आई थीं चर्चा में

 

बता दें कि पार्षद संजना शर्मा रायगढ़ के वार्ड नंबर 28 से पार्षद थी। तीन माह पहले निगम सभापति के कक्ष में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह से विवाद को लेकर चर्चा में आई थीं। बरखा सिंह ने अतिक्रमण के मुद्दे पर सभापति चेंबर में घुसकर संजना शर्मा को अपशब्द कहे और हाथापाई की थी। तब संजना शर्मा ने इस मामले में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं से शिकायत की थी।

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट 


Back to top button