.

होली में है संदेश | newsforum

©प्रियंका महंत, रायगढ़, छत्तीसगढ़ 


विधा-हाइकू

 

आया फाल्गुन

होली में संदेश है

प्रेम विस्तार।

ढोल-नगाड़ा

नाच-गाना साथ है

बुराई भूल।

पवित्रता का

प्रेम रस पिलाना

अपनत्व का।

रंगबिरंगा

सबके जीवन में

सतरंगी हो।

रंगोत्सव है

धूम-धाम से खेल

हुड़दंग भी।

मानो लगता

प्रकृति बदलाव

फाग फगुआ।

आओ प्रण लें

उल्लास समाज का

करें निर्माण।

ऐ हिन्दुस्तान

मैं प्रियंका महंत

है शुभ होली।


Back to top button