होली आई होली आई | newsforum

©सुरेश बुनकर, बड़ीसादड़ी, चितोड़गढ़, राजस्थान
होली आई होली आई,
सब मिलकर होली मनाएं।
लाल पिली नीली गुलाबी,
रंग बिरंगी गुलाल लगाएं।।
भूल जाओ पुरानी बातें,
हम आपके आप हमारे।
रंग दो सबको प्रेम रंग में,
मिलकर सबको गले लगाएं।
ना नहीं ना तुम मना करना,
खुशीयों के रंगों में रंगने
कोई रह न जाए अकेला
मस्ती के रंग में सबको भिगोएं।
भूल जाओ क्या तेरा क्या मेरा
सभी है अपने ना कोई पराया।
आज न कोई तुम बेर रखना
ख़ुशी का इजहार सबको जताएं।
होली आई होली आई,
सब मिलकर होली मनाएं।
लाल पीली नीली गुलाबी,
रंग बिरंगी गुलाल लगाएं।।