उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव : मोदी-योगी के इलाके पूर्वांचल में भी पिछड़ी बीजेपी, 25 प्रतिशत सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया, देखें लिस्ट | Newsforum

नई दिल्ली | PM नरेंद्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ के इलाके पूर्वांचल में जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी उभर कर सामने आई है। पंचायत चुनाव का रिजल्ट सामने आने के बाद राजनीतिक पंडितों ने दांतों तले अंगुली दबा ली है। इसी पूर्वांचल में अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ भी है। PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और इससे सटे आजमगढ़, मिर्जापुर मंडल के दस जिलों की 502 सीटों में से सपा के खाते में 25 फीसदी सीट आई है। 14.94 फीसदी सीटें लेकर भाजपा दूसरे और 14.54 फीसदी सीटों के साथ बसपा तीसरे स्थान पर रही है। अद-एस चौथे और कांग्रेस पांचवें स्थान पर रही। भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान गाजीपुर में हुआ है। यहां 64 में से सपा ने 35 सीटें जीत ली है। भाजपा को केवल 7 सीटें मिली हैं।
सबसे रोचक बात है कि इस बार एआईएमआईएम का भी पूर्वांचल में खाता खुल गया है। वहीं, CM योगी के इलाके गोरखपुर और बस्ती मंडल में जिला पंचायत सदस्य की कुल सीटें 350 हैं। यहां भाजपा को 63 और सपा को 78 सीटें मिली हैं। बसपा को 33, कांग्रेस को 8, निर्दल 159 सीटों पर जीते हैं। अन्य 9 सीटों पर विजयी रहे हैं। भाजपा-सपा-बसपा ने बागियों को भी अपने पाले में जोड़ा है।
एआईएमआईएम और आप का खुला खाता
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का भी इसबार पूर्वांचल में खाता खुल गया है। बलिया और जौनपुर में एआईएमआईएम के खाते में एक-एक सीटें आईं है। वहीं आप को पूर्वांचल में छह सीटें मिली हैं। वहीं भासपा के खाते में दस सीटें आईं है। भासपा ने सभी सीटें बलिया में ही जीती है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के खाते में छह सीटें गईं हैं।
वाराणसीः कुल पद-40
भाजपा-07
सपा-15
बसपा- 4
कांग्रेस- 5
अद (एस)- 2
सुभासपा-1
निर्दल-6
गोरखपुरः कुल सीटें 68
घोषित 68
भाजपा 23
सपा 20
बसपा 7
आप 1
निषाद पार्टी 1
निर्दल 16
गाजीपुर कुल सीट 64
सपा 35
भाजपा 7
बसपा 10
कांग्रेस 2
निर्दल 10
चंदौली : जिला पंचायत सदस्य संख्या : 35
कुल परिणाम : 35
भाजपा : 08
सपा : 12
बसपा : 03
प्रमासपा : 01
निर्दल : 11
बलिया कुल सीटें : 58
घोषित : 58
सपा : 12
भाजपा : 08
भासपा : 10
बसपा : 06
कांग्रेस : 02
एआईएमआईएम : 01
निर्दल : 19
जौनपुर : जिला पंचायत सदस्य संख्या: 83
कुल परिणाम : 83
भाजपा : 10
सपा : समर्थन किसी को नहीं
बसपा : 10
अद-एस : 06
एआईएम: 01
उलेमा: 01
आप: 03
निर्दल: 52 (30 पर सपा का दावा)
सोनभद्र : कुल सीट31
कुल परिणाम : 31
भाजपा : 06
सपा : 11
बसपा : 03
अद एस 03
राष्ट्रीय निषाद पार्टी -01
निर्दल: 07
मऊः कुल सीट 34
कुल परिणाम 34
भाजपा 02
सपा 02
बसपा 07
सुभासपा 01
प्रगतिशीलता समाजवादी पार्टी 01
कांग्रेस 01
निर्दल 20
मिर्जापुरः कुल सीट 44
कुल परिणाम : 44
भाजपा : 08
सपा : 13
बसपा : 08
कांग्रेस : 03
अद एस 03
निर्दल : 09
भदोहीः कुल सीटः 26
कुल परिणाम : 26
भाजपा : 04
सपा : 10
बसपा : 03
कांग्रेस : 00
निर्दल : 09
आजमगढ़ः कुल सीट 84
कुल परिणाम : 84
भाजपा : 15
सपा : 19
बसपा : 18
कांग्रेस : 01
अन्य 31
बस्ती : कुल सीट: 43
परिणाम घोषित: 43
भाजपा: 09
सपा: 08
बसपा: 06
भासपा: 02
कांग्रेस: 01
भीम आर्मी: 01
निर्दल: 16
सिद्धार्थनगर : कुल सीट 45
घोषित 45
सपा 16
भाजपा 9
बसपा 3
कांग्रेस 3
अपना दल 1
निर्दलीय 13
संतकबीरनगर : कुल सीटें – 30
घोषित सीटें – 30
भाजपा – 03
सपा – 05
बसपा – 04
एआईएमआइएम – 01
निर्दल – 17
देवरिया : कुल सीटें-56
घोषित 56
भाजपा-06
सपा-15
बसपा-5
कांग्रेस-01
निर्दल-29
कुशीनगर : कुल सीटें 61
घोषित 61
भाजपा 6
सपा 6
बसपा 2
एआईएमआइएम 1
जन अधिकार पार्टी 1
निर्दल 45
महराजगंज : कुल सीटें 47
घोषित 47
सपा 8
भाजपा 7
बसपा 6
कांग्रेस 3
निर्दल 23