.

असर क्या तासीर क्या ये क्या खबर | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

©भरत मल्होत्रा

परिचय- मुंबई, महाराष्ट्र


 

 

ख्वाब क्या ताबीर क्या ये क्या खबर,

ज़ुल्फ क्या जंजीर क्या ये क्या खबर,

========================

 

दिल की सुनते हैं दिल की कहते हैं,

तकरीर क्या तहरीर क्या ये क्या खबर,

========================

 

तदबीर से हासिल किया जो भी किया,

नसीब क्या तकदीर क्या ये क्या खबर,

========================

 

हमको मुहब्बत बस तुम्हारे फन से है,

तू क्या तेरी तस्वीर क्या ये क्या खबर,

========================

 

इश्क से तार्रूफ हुआ ना आज तक,

असर क्या तासीर क्या ये क्या खबर,

========================

 

ये भी पढ़ें :

बाज नहीं आते किसी को पटाने से | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button