जारी रहेगा प्रतिरोध | ऑनलाइन बुलेटिन

©हरीश पांडल, विचार क्रांति

परिचय– बिलासपुर, छत्तीसगढ़


 

 

शोषण के विरुद्ध

जारी रहेगा प्रतिरोध

कब तक जुल्म सहेंगे

लेना होगा प्रतिशोध

 

आंदोलनरत किसानों

बेरोजगारों, मजदूरों पर

सरकार लाठी बरसायेगा तो

जनप्रतिनिधियों पर लाठी

जनता भी बरसायेंगे

अहिंसा से आंदोलनकारियों

पर, हिंसा करने वालों,

तुम्हारे हिंसा का जवाब

अब हिंसा से ही दिया जायेगा,

चुनाव में वोट मांगने अब ,

पीठ पर तेल लगाकर आना

सुन लो जनप्रतिनिधियों

जनता भी तुम सबका अब

खुलकर करेगा विरोध

कब तक जुल्म सहेंगे

लेना होगा प्रतिशोध

शोषण के विरुद्ध

जारी रहेगा प्रतिरोध

नेता बनने से पहले

जनता के समक्ष

हाथ पैर जोड़ते हैं

नेता बनते ही

जनता के हाथ पैर

तोड़ते हैं ?

जब जनता ही सरकार

बनाती है ।

तब जनता सरकार से

मार क्यों खाती है ?

इस दोहरे नीति से अब

जनता को आ रहा है क्रोध

शोषण के विरुद्ध

जारी रहेगा प्रतिरोध

कब तक जुल्म सहेंगे

लेना होगा प्रतिशोध

 

सरकार से मार खाने

के लिए ही क्या

जनता सरकार बनाती है ?

मानवाधिकार हासिल करने

की उम्मीद वे लगाती है।

अपना बहुमूल्य वोट देकर

सरकार के हाथों छली जाती है

न्याय की गुहार लगाने पर

बेमौत मारी जाती है

जनता सरकार ही क्यों बनाती है

आओ इस विषय पर

हम सब करें शोध

शोषण के विरुद्ध

जारी रहेगा प्रतिरोध

जुल्म अब नही सहेंगे

लेंगे हम भी प्रतिशोध

शोषण के विरुद्ध

जारी रहेगा प्रतिरोध …


Check Also
Close
Back to top button