नारी की महिमा | ऑनलाइन बुलेटिन

©वंदिता शर्मा

परिचय– शिक्षिका, मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के सम्मान और उनकी कामयाबी के जश्न में दुनिया भर में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर बहन, बेटी, मां और पत्नी के लिए समर्पित है। आज की नारी हर क्षेत्र में आगे है फिर चाहे वो खेत में हल जोतना हो या देश चलाना हो।

 

 दोहा

 

नारी की महिमा में क्या लिखूं

इनकी महिमा अपरम्पार है।

नारी तू शक्ति है

हर दिल की है पुकार ।

हे नारी हर दिल की है पुकार

नारी तेरी…………

 

चाहे मां हो या बहन

इस धरती की है शान ,

जिसकी तेरा जन्म हुआ

हो गई हर पल महान्

हे नारी हर पल हो गई महान

नारी तेरी…………

 

तेरे आंचल में छुपा ,

ममता की हर गांठ

परमात्मा ने भी सुना

तेरे आत्मा की आवाज

हे नारी आत्मा की आवाज।।

नारी तेरी……….

 

तू सम्मान के है काबिल

इसे कोई नकार

नारी एक बहती नदी,

जीवन करें साकार

हे नारी जीवन करें साकार।

नारी तेरी……….

 

 

ऐसा कभी ना हो सका

नारी को अबला न समझ,

मत कर ऐसी गलतियां

ममता की है ये भंडार

हे नारी ममता की है भंडार

नारी तेरी ………

 

माता अपने बच्चो से बिछड़ के सुख से कभी ना सोई,

ममता के उस हाथ से

देती रही सबको साथ,

हे नारी देती रही सबको साथ।।नारी तेरी……….

 

छुप ना सकेगा परमात्मा

नारी के आत्मा की आवाज

प्रेम की है उसमें लगन,

महिमा की आधार

हे नारी महिमा की आधार

नारी तेरी……….

 

नारी है प्यार की गंगा

इसके प्रीत में बड़ा नाज़

सबके सिर की सरताज

इसकी कामयाबी से ही

हम सबकी आन है।

हे नारी हम सबकी आन।

नारी तेरी………….


Check Also
Close
Back to top button