शिक्षा | ऑनलाइन बुलेटिन

©बिरेन्द्र इंसानियत

परिचय– पंडरिया, जिला- कबीरधाम, छत्तीसगढ़


 

शिक्षा ही है उत्तम फल

जीवन को यह बनाता सफल!

शिक्षा जीवन की सीढ़ी प्रथम,

ना मिले तो पूरा जीवन ख़तम!!

 

सत्य, ईमान और दीक्षा की

जानो अहमियत तुम शिक्षा की!

ग्रहण कर आगे बढ़ना है

अब तो पढ़-लिख साथ गढ़ना है!!

 

मानुष जीवन की होवे उद्धार

शिक्षा ही जीवन का आधार!

शिक्षा जीवन की वो उपहार

ना मिले तो पूरा जीवन बेकार!!

 

धर्म में धर्मांधता-अंधीआस्था

शिक्षा से करो दूर कुव्यवस्था!

गुनाहों का कर लो हिसाब

धर्म नहीं अब थमाओ किताब!!

 

शिक्षा है सबसे बड़ी शक्ति

इंसानियत की है कृति पंक्ति!

पढ़, समझ, विवेक से तर्क लगा

उचित शिक्षा से अपनी बुद्धि जगा!!

 

शिक्षा से बनो इंसान महान

आचार-विचार से गुणी गुणवान!

शिक्षा है ज्ञान की वो डगर

ना मिले अगर तो जीवन जहर!!


Check Also
Close
Back to top button