.

एक छोटा-सा संसार | Newsforum

©नीरज यादव, चम्पारण, बिहार


 

 

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें प्रेम की खुशबू गमके,

 

जिसमें हो खुशियों की बहार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें गाछ-वृक्ष काटी ना जाए,

 

ना हो कभी पशु-पक्षियों पर प्रहार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें गंदगी की ना हो नामो-निशान,

 

जिसमें करें हम सफाई बार-बार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें मिल सके सबको न्याय,

 

ना हो कभी यहां भ्रष्टाचार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

सुबह-सुबह उठकर ना खेले कोई पब्जी,

 

पो फटते ही सभी करें सूर्य नमस्कार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें नारी घूम सके खुले आम,

 

ना हो कभी उनका बलात्कार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें कोई खाली ना बैठे,

 

सबको मिले रोजगार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा- सा संसार।

 

 

 

जिसमें सभी की चाल-ढाल अच्छा हो,

 

हो उनका एक अच्छा व्यवहार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा- सा संसार।

 

 

 

जिसमें सभी को सब पसंद हो,

 

हो एक दुजे पर प्यार-दुलार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जहां कभी कोई काम ना हो उलटा-फुलटा,

 

सभी चले वहां नियम के अनुसार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जहां हर कोई एक ही चीज़ में व्यस्थ हो,

 

सभी करें अपने अन्दर की बुराई को उत्सार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जहां बच्चों को महत्व दिया जाये,

 

बने बच्चों के लिए एक अच्छा चटसार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जहां सबके दिलों में दया हो,

 

सभी प्रकृति से करें प्यार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जहां सब अपने आस-पास के चीजों का करें प्रयोग,

 

बढ़ते रहें अपने सफलता की ओर जैसा बढ़ता विजयसार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जहां किसी को खमंड या अभिमान न हो,

 

बड़े-से-बड़े सफलता पर भी किसी को ना हो अहंकार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जहां पवित्रता की हमेशा बात हो,

 

और शुद्ध हों सबके विचार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

अगर चुनाव की बात हो,

 

तो चुना जाए सही उम्मीदवार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

चाहे निर्धन हो या धनवान,

 

जो भी हमारे पास हो करें हम स्वीकार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जो वीर वतन के लिए हुए शहीद,

 

करें उनकी शव को श्रृंगार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

शिक्षा नीति में हो बदलाव,

 

और शिक्षा में सबसे आगे हो बिहार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें हिंसावाद की बातें ना हो,

 

ना बंदूक, ना ही हो तलवार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें हम उच्च शिक्षा प्राप्त करें,

 

और शिक्षा ही हो हमारा हथियार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

सच्चे दिल से कोई वस्तु बेची जाए,

 

ना हो कोई काला बाजार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमे सब सही राह पर चलें,

 

जिसमे हो ना कोई अपराध, ना हो कोई गुनहगार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमे कोई किसी की ना करें गुलामी,

 

सभी हो अपने हक के हक़दार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें सबका हौसला बुलंद हो,

 

गिरकर भी कोई ना माने हार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिसमें बच्चों को सदाचार सिखाये जाए,

 

और सभी के अंदर हो एक अच्छा संस्कार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

 

 

जिसमें सबको एक ही जैसा सम्मान मिले,

 

कोई ना करें जानवरों का शिकार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

किसी को भुखे पेट ही सोना पड़े,

 

इतना भी कोई ना हो लाचार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

भले बोले हम अलग-अलग भाषा,

 

पर एक ही हो परिवार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

भले हमारी जात-धर्म अलग-अलग हो,

 

लेकिन हमारे बीच कभी खड़े ना हो दीवार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

उसमे गरीबों को सम्मान मिलेगा,

 

नही लगेगी कभी राज दरबार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

इस सुन्दर – सी बगीचे मे,

 

खिलेंगे फुल अनेक प्रकार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

वहां हर एक का महत्व होगा,

 

कोई नही होगा बेकार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

वहां एकता को बल दिया जायेगा,

 

सब मिलकर मनाएंगे सबका त्योहार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

अब तो तुम छोड़ दो इस भ्रष्टाचार दुनिया को,

 

चलो अपना एक नया दुनिया बनाए मेरे यार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

सफलता की ओर बढ़ता चल,

 

रूकना मत, चलते रहो लगातार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

अगर तुम्हें अपने-आप पर विश्वास है,

 

तो हौसला रखना बरकरार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

वक्त नही लगेगा हमारे सपने,

 

अब जल्द हो जाएंगे साकार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

हमे किसी महबूब की यादों में,

 

खो नही जाना है, रहना है तैयार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

हमेशा सुकून और शांति,

 

यही रहे जीने का एक आधार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

कोई वहां मुर्ख नहीं होगा,

 

सब होंगे होशियार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

सबका दिल वहां साफ होगा,

 

होंगे हम बड़े दिलदार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

यह सुन्दर-सी संसार बनाने में,

 

तुम भी बनो हिस्सेदार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जो मिलेगा सो मिलेगा,

 

नही करेंगे हम इन्कार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

बच्चों को पढ़ा-लिखाकर,

 

बनाएंगे हम होनहार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

हम फुलों को तोड़ के क्यों दु:ख देते हैं?

 

अब नही बनाएंगे हम पुष्प हार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

कोई सुन्दर महबूब नही,

 

वातावरण से हो प्यार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

अगर आप सभी का साथ हो,

 

तो यह संघर्ष भी हो जायेगी पार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

अगर हम असफल होते है,

 

तो कोशिश करेंगे बार – बार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

जिंदगी दो पल की है,

 

बोल दो मिठ्ठे शब्द दो – चार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

अपने अंदर एक छोटा-सा संस्कार लाएंगे,

 

बड़े-बुजुर्गों को करेंगे हम नमस्कार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

निर्भया के गुनहगारों के साथ जो किया गया,

 

वही होगा सबके साथ, जो करेगा बलात्कार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।

 

 

 

ऐसा सुन्दर संसार को देखने के लिए,

 

अब हमारा दिल है बेकरार।

 

आओ मिलकर हम बनाएं,

 

एक छोटा-सा संसार।


Back to top button