.

Ajab-Gajab : फिल्टर लगी दूल्हे की फोटो दिखाया, ऐन मौके पर टूटी शादी… दुल्हन बोली- इस लड़के से शादी करने से अच्छा वह मरना पसंद करेगी, बैरंग लौटी बारात…

Ajab-Gajab : Gwalior News:

 

Ajab-Gajab : Gwalior News: ग्वालियर | [मध्यप्रदेश बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : “दुल्हन बोली- जो फोटो उसे दिखाया गया था उसमें लड़का अलग था और उसकी सिर्फ फोन पर बात हुई है। इस लड़के से वह बिल्कुल भी शादी नहीं करेगी। इस लड़के से शादी करने से अच्छा वह मरना पसंद करेगी।“ ग्वालियर में विवाह के दौरान तब अप्रिय स्थिति पैदा हो गई, जब एक दुल्हन ने यह कहते हुए दूल्हा के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया कि दूल्हा उसे पसंद नहीं है। जिस लड़के की फोटो दिखाई थी वह फिल्टर लगाकर तैयार की गई थी, जिसमें युवक सुंदर दिख रहा था। (Ajab-Gajab)

 

ग्वालियर में शादी के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लड़की ने फेरों के दौरान जब लड़के की शक्ल देखी तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं लड़की ने वरपक्ष पर यह आरोप भी लगा दिया कि शादी पक्की होने के समय जो फोटो उसे दिखाया गया था वो मोबाइल से फिल्टर किया गया था।(Ajab-Gajab)

 

बता दें कि आगया निवासी युवती ममता की शादी ग्वालियर के उटीला गांव में रहने वाले अनिल से तय हुई थी। शादी तय करने के समय युवती के स्वजन से लड़के की मुलाकात हुई थी। वहीं युवती को मोबाइल पर ही फोटो दिखाकर शादी पक्की कर दी थी, लेकिन जब दूल्हा-दुल्हन शादी के समय स्टेज पर आए तो दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखकर शादी से ही इनकार कर दिया और जयमाला भी तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने वर वधू पक्ष के बीच समझौता कराया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी करने से इनकार कर दिया।(Ajab-Gajab)

 

हंगामे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन ने बताया जो फोटो उसे दिखाई थी उसमें लड़का अलग था और उसकी सिर्फ फोन पर बात हुई है। इस लड़के से वह बिल्कुल भी शादी नहीं करेगी। इससे शादी करने से अच्छा वह मरना पसंद करेगी। बात नहीं बनी तो दुल्हन पक्ष ने जो सामान दिया था उसे दूल्हा पक्ष ने वापस कर दिया।(Ajab-Gajab)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Ajab-Gajab

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button