.

Health Tips: रोज खाली पेट खाएं भीगे हुए खजूर, एनिमिया, कब्ज़ जैसी कई बीमारियाँ होंगी दूर, जाने सेवन का तरीका… Benefits of Eating Dates

Benefits of Eating Dates: Health Tips

 

Benefits of Eating Dates: नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : एक खजूर से 23 कैलोरी होती है इसलिए ग्लूकोज और फ्रक्टोज का खजाना खजूर डायबिटीज में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। सुबह के समय अगर आप रोज़ाना खाली पेट खजूर खाते हैं तो इससे आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं सुबह के समय खाली पेट खजूर खाने से आपको क्या फायदे होंगे।

 

खजूर में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। इसमें मौजूद फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और आयरन आपके शरीर को कई बीमारियों से भी बचाते हैं। खजूर में पोषक तत्वों का इतना भंडार है कि इसको वंडर फ्रूट भी मान सकते हैं।

 

फायदे, सुबह के समय खजूर खाने के

 

बचाएं सर्दी से:

 

सर्दियों के मौसम में खाली पेट खजूर का सेवन ज़रूर करना चाहिए। रोजाना 2-3 भिगोये हुए खजूर, को सुबह उठकर खाने से आपके बॉडी को गर्माहट मिलेगी और आपको ठंड नहीं लगेगी। इसके साथ ही आप दिनभर अच्छा महसूस करेंगे। Benefits of Eating Dates

 

कारगर अस्थमा में:

 

सर्दियों के मौसम में टेम्प्रेचर बदलने से लोगों को अस्थमा की समस्या होने लगती है। ऐसे में इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए रोज़ाना 1-2 खजूर हर सुबह खाने से शरीर गर्म रहता है और अस्थमा अटैक का खतरा भी काफी कम हो जाता है। Benefits of Eating Dates

 

तुरंत एनर्जी दे:

 

खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप डल महसूस क्र रहे हैं तो इंस्टेंट एनर्जी के लिए आप सुबह के समय खाली पेट खजूर का सेवन करें। दो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी।

 

बनाए हड्डियों को मजबूत:

 

खजूर में कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन K खून को गाढ़ा होने से रोकता है और आपकी हड्डियों को मेटाबोलाइज करने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में कमजोर हड्डियों वाले लोगों को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। Benefits of Eating Dates

 

राहत, कब्ज से दिलाये:

 

जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है उन्हें खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। हर रात चार खजूर पानी में डालकर रख दीजिए और सुबह उठकर इसे खाइए। आपको कुछ ही वक्त में फायदा नजर आने लगेगा। Benefits of Eating Dates

 

खाएं, एक दिन में कितना?

 

कई पोषक तत्वों से भरपूर खजूर आपकी सेहत को दुरुस्त कर सकता है। बस आप रोज़ाना 3 से 4 खजूर का सेवन करें।  एक दिन में इतना खजूर खाने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे।

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Benefits of Eating Dates

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

देखें वीडियो: अंकल ने 8 हजार में खरीदी 125 साल पुरानी अलमारी, जैसे ही खोला दरवाजा निकला बेशकीमती खजाना, नज़ारा देख हर कोई हैरान | Uncle’s Viral News


Back to top button