.

राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस सभी ब्लाकों में चलाएगी कार्यक्रम प्रयास | Newsforum

बिलासपुर | अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुस्मिता के देव आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम द्वारा आज वर्चुअल मीटिंग की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि को प्रयास नाम से 21 मई को अपने-अपने ब्लॉक में मनाने के निर्देश दिए गए।

 

राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर प्रयास कार्यक्रम को अपने सुविधा के आधार पर जरूरतमन्दों को फल, सूखा राशन, मास्क, दवाइयां, सेनेटाइजर व भोजन देकर पुण्यतिथि मनाने की अपील की गई है। इसके अलावा कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए महिला कांग्रेस 21 मई को कार्यक्रम प्रयास बिलासपुर जिले के सभी ब्लाकों में किया जाएगा। आज जिस तरह से कोरोना से संक्रमित परिवारों में नुकसान तथा परिवार के मुखिया आज हमारे बीच नहीं रहे। उनके लिए जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

 

उन्होंने कहा कि आज ऐसी घड़ी आई है कि किसी की मदद अगर हम कर सकते हैं वो चाहे किसी भी रूप में हो, जरूर करें। अपनी सुरक्षा हमें ही करनी है। मास्क लगाएं, बार-बार हाथ धोएं, सेनेटाइजर लगाएं, शारीरिक दूरी बनाकर रखें, बहुत ही जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें।

 

कोरोना से जिनका निधन हुआ है मीटिंग के अंत में महिला कांग्रेस द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त जानकारी महिला कांग्रेस बिलालपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे ने न्यूज फोरम को दी।

©मस्तूरी से राम गोपाल भार्गव की रपट   


Back to top button