समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा ‘शिक्षा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कैसे किया जा सकता है’ विषय पर विशेष वेबीनार | ऑनलाइन बुलेटिन
रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 28 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विशेष वेबीनार का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की थीम सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण थी।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ रुचि भार्गव मुंबई से एवं श्रीमती नूपुर एस. चंद्रन फाइन आर्ट शिक्षिका भोपाल रही। जिनके द्वारा आर्ट को विज्ञान से एवं प्रौद्योगिकी से किस प्रकार जोड़कर हम बच्चों तक पहुंचा सकते हैं। बच्चों में कौशलों का विकास किस प्रकार किया जा सकता है एवं प्रौद्योगिकी के द्वारा हम किस प्रकार बच्चों को सरलता से अवधारणाओं को समझा सकते हैं किस प्रकार प्रौद्योगिकी का सही उपयोग कर लाभप्रद परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं सुन्दर उदाहरणों के द्वारा बताया गया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विज्ञान पर विशेष कार्य कर रहे विभिन्न जिलों के शिक्षक सुशील कुमार पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठू नवागांव जिला बिलासपुर, प्रज्ञा सिंह शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनोदा जिला दुर्ग, संतोष कुर्रे पू.मा.शा सराखोर बलौदाबाजार, मीनाक्षी शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंडकेरा जिला गरियाबंद, श्रीमती ए. भारती दुबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमा धमतरी, विश्वमोहन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवीन कंगोली जगदलपुर बस्तर, दीपेश पुरोहित प्राथमिक शाला डेरा गोविंदपुर जांजगीर, मनीष अहीर जिला बस्तर, श्रीमती लीना थामस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर जिला सरगुजा, श्रीमती मिथिलेश पाराशर माध्यमिक शाला फकराडाह जिला कोरिया, श्रीमती ममता मंडल माध्यमिक शाला जयनगर जिला सूरजपुर ने भाग लिया।
शिक्षा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कैसे किया जा सकता है
बच्चों तक कैसे हम इनको पहुंचा सकते हैं? और किस प्रकार के नवाचारी कार्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी में वे स्वयं अपने शालाओं में कर रहे हैं उनको बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। बच्चे किस प्रकार विज्ञान से जुड़ सकते हैं? विज्ञान को अपने दैनिक जीवन में उपयोगी बना सकते हैं टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर कैसे हम सरलता से कम समय में कार्यों को संपन्न कर सकते हैं बताया गया।
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा विश्व विज्ञान दिवस पर विशेष सेमिनार में समग्र शिक्षा की ओर से विशेष मार्गदर्शक के रूप में सहायक संचालक समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ डॉ. एम. सुधीश एवं समग्र शिक्षा रायपुर सहायक परियोजना समन्वयक राजेश सोनकर उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वाणी मसीह द्वारा किया गया। टेक्निकल सहायता के लिये राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर से एक्सपर्ट कुदंनलाल साहु, ऋषि पांडे एवं टी .सी. जायसवाल उपस्थित रहे।