.

खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करने से वेट लॉस से लेकर कब्ज की समस्या हो सकती दूर

नई दिल्ली
खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करने का रिवाज काफी पुराना है।  आपने भी अपने घर पर बड़े बुजुर्गों को ऐसा करने की सलाह देते हुए कई बार सुना होगा। दरअसल, भोजन करने के बाद गुड़ का सेवन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। गुड़ में प्रोटीन,विटामिन बी12, बी6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। इसके अलावा गुड़ में वसा मौजूद नहीं होती है। जिसकी वजह से गुड़ वजन घटाने से लेकर रक्त, हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।  

सर्दियों में गुड़ का सेवन करने के फायदे-

वेट लॉस-
गुड़ में मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा वजन कम करने में मदद कर सकती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करती है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित करके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही यह वाटर रिटेंशन की समस्या को कम करता है जिससे वजन तेजी से घटता है।

पीरियड का दर्द-
पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में गुड़ मदद करता है। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति का मूड बेहतर बनाता है। ऐसा इसलिए गुड़ एंडोर्फिन का स्राव करता है जिससे शरीर को राहत मिलती है। प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षणों से बचने के लिए रोजाना एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी-
गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट,जिंक और सेलेनियम जैसे खनिज फ्री रेडिकल की क्षति को रोकने में मदद करके इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। जिससे शरीर में संक्रमण जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं। इसके अलावा गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ाने में मदद करता है।

कब्ज –
गुड़ पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है जिससे व्यक्ति को कब्ज की समस्या नहीं होती है। यह डाइयूरेटिक के रूप में भी काम करतके पेट में मल जमा नहीं होने देता है। नियमित भोजन के बाद एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन आसानी से पच जाता है।

पाचन में सुधार-
गुड़ का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार होता है। इसके लिए भोजन के बाद एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

 


Back to top button