.

एक यात्रा अंतरिक्ष के लिए l ऑनलाइन बुलेटिन

©नीलोफ़र फ़ारूक़ी तौसीफ़, मुंबई


 

 

 

मन में उड़ान की जिज्ञासा ने, सपना साकार किया।

एक यात्रा अंतरिक्ष के लिए, जब मैंने तैयार किया।

 

पृथ्वी से दूर , अंतरिक्ष सौरमंडल की ओर चले,

टिमटिमाते तारों और चाँद की ओर क़दम बढ़े।

 

सर्वप्रथम रोबोट को भेज अंतरिक्ष यात्रा हुई,

धीरे-धीरे कई देशों ने मानव संग क़दम रखी।

 

यूरी गागरिन की अंतरिक्ष यात्रा ने दिलाया विश्वास,

नील आर्मस्ट्रांग और कल्पना चावला ने जगाया एहसास।

 

चन्द्रमा पे सबने ख़रीदी ज़मीन, सोंचा हम भी घर बनाएं,

चाँद को आँखों से देख, हसीन ख़्वाब हम सजाए।

 

किताबी बातें के समक्ष, यात्रा एक नयापन लाएगा।

परिक्रमा करलें अंतरिक्ष का, राहु-केतु सब नज़र आएगा।


Check Also
Close
Back to top button