.

बैलगाड़ी में बारात निकालकर वाहवाही लूटने वाला अमेरिकी दूल्हा निकला फ्रॉड, पहले से शदी-शुदा युवक के अमेरिका में दो बच्चे भी | newsforum

राजनांदगांव | राजनांदगांव के जंगलपुर में बीते बुधवार को बैलगाड़ी से बारात निकालने को लेकर सुर्खियों में आए अमेरिका के दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उक्त दूल्हा दो बच्चों का बाप निकला। इसने पहले से ही एक शादी अमेरिका में कर रखी थी। दूल्हे के खिलाफ नव विवाहिता दुल्हन ने डोंगरगढ़ गांव थाना में छल पूर्वक विवाह कर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हाथों की मेहंदी नहीं उतरी और दूल्हा गया जेल

ज्ञात हो कि राजनांदगांव जिले के ग्राम जंगलपुर में कुछ दिन पहले 11 बैलगाड़ी में बारात लेकर पहुंचने पर अमेरिका के दूल्हे ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लोगों ने वायरल किया था लेकिन दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और उसे दूल्हे की दूसरी शादी का सच पता चल गया। दुल्हन और उसके परिवार को दूल्हे की पहले से ही एक शादी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने दूल्हा और उसके परिवार से बात की। जिसमें यह सभी बातें सच होना बताया गया। जिसके बाद दुल्हन व उसके परिवार ने डोंगरगांव थाना में धारा 494, 376, 420,34 का मामला दर्ज कराया।

देशभर में बारात रही थी चर्चा पर

तीन दिन पहले शु्क्रवार को अर्जुनी से जंगलपुर तक बैलगाड़ी में बारात निकालने को दूल्हा शैलेंद्र साहू चर्चा में रहे। उन्होंने दुल्हन के शहीद भाई के इच्छा को पूरी करने की बात कही थी। इस बारात का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वहीं दूल्हा एक बार फिर से चर्चा में आ गया लेकिन इस बार छलपूर्वक विवाह करने को लेकर दर्ज कराए गए मामले को लेकर।

शहीद भाई की अंतिम इच्छा पूरी करने बैलगाड़ी पर दुल्हन बनकर गई बहन | newsforum

अमेरिका में हो चुकी थी शादी

अमेरिका से आकर देसी तरीके से शादी करने को लेकर चर्चा में आए अर्जुनी निवासी शैलेंद्र साहू के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी सामने आई। जंगलपुर निवासी महिला से शादी करने के दो दिन बाद यह जानकारी नवविवाहिता दुल्हन को पता चली कि दूल्हे की पहले से ही अमेरिका में शादी हो चुकी है और वहां उसके दो बच्चे भी हैं। यह जानकारी शादी से पहले दूल्हे ने दुल्हन और उसके परिवार को नहीं दी थी।

भागने की फिराक में था दूल्हा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन और उसके परिवार ने आरोपी शैलेंद्र साहू द्वारा छलपूर्वक शादी करने व शारीरिक शोषण करने का मामला रविवार देर रात को दर्ज कराया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही दूल्हा भी अपने गृह ग्राम अर्जुनी से भागने की फिराक में था। परंतु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को धर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दूल्हे को पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

 

आरोपी गिरफ्तार प्रार्थी द्वारा डोंगरगांव थाने में शिकायत दर्ज कई गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। – डी.

श्रवण, एसपी

 

©राम गोपाल भार्गव की रपट

गीतरचनाकविताकहानीगजलचुटकुलाछत्तीसगढ़ी रचनाएं, लेख आदि सीधे mail करें newsforum22@gmail.com पर या  8305824440 पर व्हाट्सएप करें

Back to top button