.

कल्पना चावला – नारियों का अभिमान | ऑनलाइन बुलेटिन

©नीलोफ़र फ़ारूक़ी तौसीफ़

परिचय- मुंबई, आईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर.


 

 

 

भरतीय अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ में नाम

कल्पना चावला हम सभी नारियों का अभिमान।

 

 

भारत की बेटी अंतरिक्ष परी की थी उड़ान,

आज भी देता, जोश बनाने को नई कृतिमान।

 

 

आसमान छूने के हौसले ने, बुलन्दी तक पहुँचाया।

अमर आज भी है, जिस चमक को चाँद ने बताया।

 

 

भारत के गौरव, मान, महिला शक्ति का पर्याय।

इतिहास के पन्नों में, सुनहरे अक्षरों में जोड़ा अध्याय।

 

 

कल्पना चावला अमर है, इस बात को कौन मिटा सके।

शब्द कम है मेरे जो इनकी आस्तित्व को निखार सके।

 


Back to top button