.

दीपों का त्योहार – दीपावली | ऑनलाइन बुलेटिन

©नीलोफ़र फ़ारूक़ी तौसीफ़

परिचय- मुंबई, आईटी टीम लीडर


 

 

हमारे भारतवर्ष में दीपों की पहचान है,

दीपावली हर त्योहारों में एक शान है।

 

अंधकार पर प्रकाश का विजय दर्शाता है,

सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से मनाया जाता है।

 

‘तमसो माँ ज्योतिर्गमय’ उपनिषद की आज्ञा देते हैं।

सिख, बौद्ध एवं जैन धर्म भी इनमें आते हैं।

 

‘महावीर मोक्ष दिवस’ भी ये कहलाता है,

सिख समुदाय में ‘बन्दी छोड़ दिवस’ मनाया जाता है।

 

रामजी जब चौदह वर्ष बाद आयोध्या लौटे,

अयोध्यावासियों के परम ह्रदय में दीप जल उठे।

 

अमावस्या की वो काली रात थी,

दीयों की रौशनी की जगमगाहट साथ थी।

 

स्वच्छता एवं प्रकाश बन उजियारा लाता है।

घर- दुकान सभी चारों ओर सज जाता है।

 

दीपावली में कई स्थानों पर मेले लगते हैं,

एक दिन का पर्व नहीं अपितु पर्वों का समूह कहते हैं।

 

ये भी पढ़ें :

एक ही परिवार के 3 पुश्तों ने एकसाथ खाया जहर, बाप- बेटे की हो गई मौत; पोते की बची जान, पढ़ें | ऑनलाइन बुलेटिन


Back to top button