रंग – ए – सुखन | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

©बिजल जगड

परिचय- मुंबई, घाटकोपर


 

ज़िंदगी के कितने बेहतरीन है रंग,

दबीज़ जुनून -ए -सफर का है रंग।

 

चढ़ रहा मुझे पे आफताब का रंग,

इनायते – एजाज़ सनम का रंग।

 

आंखों में घुंटे जाफरानी का रंग,

बादल से बरसे आशिकी का रंग।

 

इश्क का रंग मोहब्बत का रंग,

मेरे लहू मैं हिनाई पा का रंग।

 

सात सुरों के साज का रंग ,

दिल की मद्धम आवाज़ का रंग।

 

रूबाब-ए -दिल ग़ज़ल का रंग,

गालिब का रंग , फराज़ का रंग।

 

लहज़े का रंग लफ्जों का रंग,

कलाम मैं सूफी सियाही का रंग।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Air India Pilot Online Form 2023 : एयर इंडिया में केबिन क्रू व पायलट पदों पर निकली नई नौकरियां, खबर में दिए गए एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर भरें आवेदन फॉर्म | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Check Also
Close
Back to top button