.

ऋषि और हम rshi aur ham

©कुमार अविनाश केसर

परिचय– मुजफ्फरपुर, बिहार


 

 

हे ऋषि!

तुम गए-

असत् से सत् की ओर!

तम से ज्योति की ओर!

मृत्यु से अमृत की ओर!

 

हम गए –

सत् से असत् की ओर!

ज्योति से तम की ओर!

अमृत से मृत्यु की ओर!

 

तुम कितने असभ्य थे!

तुम कितने पौराणिक थे!

तुम कितने बर्बर थे, ऋषि!

तुम कितने अविकसित थे!

 

हम कितने सभ्य हैं!

देखो न- हवा ही जला डाली।

हम कितने सभ्य हैं!

प्यास बढ़ा ली, पानी सूखा डाला।

हम कितने नवीन हैं –

धरा खोद डाली, नाले पाट डाले।

हम कितने उदार हैं!

हमारा हर काम ‘स्वान्तः सुखाय’ है।

तुम्हारा हर काम ‘परोपकाराय पुण्याय ‘ था।

हाँ, ऋषि!

हम विकसित हैं –

तुमने नदियों में (किनारे ) घर बनाये,

हमने नदियों पर (भर कर ) घर बनाये।

 

कुमार अविनाश केसर

Kumar Avinash Kesar

 

 

sage and me

 

 

 

O sage!
you went-
From false to true!
From Tama to Light!
From death to nectar!

we went –
From true to false!
From Light to Tama!
From nectar to death!

You were so rude!
You were so legendary!
How barbaric you were, sage!
You were so undeveloped!

How civilized are we!
Look, the wind has burnt itself.
How civilized are we!
Increased thirst, drained the water.
How new are we?
Dig the land, bridge the drains.
How generous are we!
All our work is ‘Swantah Sukhay’.
All your work was ‘philanthropic virtue’.
Yes, sage!
We have developed –
You built houses in the rivers (by the banks),
We built houses on the rivers.

 

मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार जी को दी जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं mantree shree guru roodr kumaar jee ko dee janmadin kee badhaee va shubhakaamanaen


Back to top button