हमारा प्यारा वतन…
©डॉ. कान्ति लाल यादव
परिचय- असिस्टेंट प्रोफेसर, उदयपुर, राजस्थान.
भारत की यह पावन धरा नाज इसके इतिहास पर।
वीरों ने प्राण गवाएं हंसते हुए इस देश पर।।
मिटा दी जिसने अपनी जिंदगी सरहद पर
नाज़ हे हमें अपने प्यारे हिन्दुस्तान पर।
भारत को आजादी मिली है शहीदों के खून से।
आंच न आने देना कभी, एक जरा भी भूल से।।
तोल न सकते हम कभी उनकी एक धूल से।
मांओं ने अपने बेटे खोए इस चमन के फूल से।
भारत का भाग्य लिख गये, मिटे देश पर शान से।
उन बलिदानी वीरों के खातिर, झूमे तिरंगा शान से।।
अपने प्राणों की आहुति देकर कि देश की रखवाली।
जिनके बदौलत देश को ,मिली आजादी की खुशहाली।।
किस्मत वाला है जो जिसका, कफन तिरंगा होता है।
भारत माता की लाज बचाने को, रक्त अपना चढ़ाता है।
सर कटवा कर जो अपना हंस कर शीश चढ़ाता है।
भारत के उन वीर सपूतों का मिलकर करो नमन।
उनकी खातिर ही जिंदा है भारत मां का यह प्यारा वतन।
🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।
ये खबर भी पढ़ें: