.

आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है | ऑनलाइन बुलेटिन

©पूनम सुलाने-सिंगल    

परिचय- श्रीनगर से….


 

अक्सर देखा जाता है हम सब शारीरीक बीमारियों के प्रति जितने सजग होते है उतने हमारे मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नही रहते है यही जागरूकता पूरे विश्व मे निर्माण हो, इस लिए हर साल 10 ऑक्टोबर यह दिन विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप मे मनाया जाता है….

 

किसी ने सच कहा है…।

‘मन के हारे हार है

मन के जीते जीत है’

 

किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए और हमेशा स्वस्थ रहने के लिए दवाइयों के साथ-साथ हमारे मन के स्वास्थ्य का ठीक होना भी सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर हमारा मानसिक स्वास्थ्य ठीक होगा तो कोई भी परिस्थिति हो या फिर कोई भी बीमारी उनसे लड़ने की हमारी ताकत दुगनी हो जाती है।

 

तो फिर आज के विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आइए जानते हैं। अपने मानसिक स्वास्थ्य को कैसे स्वस्थ रखे।

 

1) सकारात्मक विचार करे:

 

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये जीस तरह हमें अच्छे खानपान की आवश्यकता है ।ठीक उसी तरह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को को सदृढ रखने के लिए हमारे विचार हमेशा सकारात्मक हो… ।

 

2) नकारात्मकता से दूर रहे:

 

हमारे आसपास का माहोल अगर हमारे अनुकूल न हो,तो हमारे मन में अनेकों नकारात्मक विचार अपने आप आने लगते है।

 

किसी के प्रति इर्ष्या, द्वेष, बदले की भावना हमारे मन के विचारो को धीरे धीरे खोकला करती है।

 

इसका परिणाम यह होता है कि, हमारे विचारो में नकारात्मकता आने लगती है।

 

उसका एक मात्र उपाय यही है कि, हर किसी में कमी धुंडने के व वजाए अपने अन्दर छुपी अच्छाई की तलाश करे।

 

3) दिन में एक काम अपने पसंद का करे:

 

पूरे दिन अपनी जिम्मेदारी निभाते निभाते हम सब अक्सर अपने आपको भूलते चले जाते है,दुनिया भर के काम करने के लिए तैयार हम अपने लिए बिल्कुल समय नही है,इसका बहाना बडे आसानी से बना देते है मगर हमारी अपने प्रति भी एक जिम्मेदारी हैं जो कि ,स्वयं को खुश रखने की और वो खुशी मिलती है अपने पसंदीदा काम करने से पूरे दिन में अपने पसंद का काम करने के लिए हे थोडासा समय जरूर निकाल कर रखिए,,देखना आप अपने आपको ज्यादा ऊर्जावान महसूस करने लगोगे।

 

4) ईश्वर को धन्यवाद जरूर दे:

 

हमारी दिनचर्या भले ही कितनी भी व्यस्त क्यू न हो हमें अपने आपको समय देना बहुत ही जरुरी है, उस समय का उपयोग हम मेडिटेशन, अच्छे विचारो को पढने के लिए, तथा सुनने के लिए जरुर करे अपने जीवन के प्रति शिकायतों को छोडकर जो कुछ प्राप्त है उसके लिए ईश्वर का धन्यवाद जरूर करे।

 

5) अच्छे रिश्ते बनाये रखिए :

 

जीवन की हर परिस्थिती में हमारे साथ हमेशा रहने वाले हमारे अपने रिश्तो को अच्छा बनायें रखने के लिए उनके महत्व को समझकर एक दुसरे का सन्मान करना हमारे रिश्तो को सदृढ बनाकर रखता है।

 

जब रिश्ते सदृढ होते है तो मन के विचार भी अपने आप अच्छे होने लगते है इसीलिए कहते है कि,रिश्ता चाहे दोस्ती का हो या परिवारिक दिल से निभाएँ, दिमाग़ से नहीं।

 

इन्हीं विचारों के साथ हमेशा अच्छे कामों में व्यस्त रहिए और अपने जीवन में हमेशा स्वस्थ रहिए।

 

आपका दिन शुभ हो!!!

 

ये भी पढ़ें:

 

नहीं रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन; मेदांता अस्‍पताल में ली अंतिम सांस | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button