.

एकता-भाईचारे की पहचान, हमारा प्यारा हिन्दुस्तान | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

©फरहान आलम लारी

परिचय- – लखनऊ, उत्तर-प्रदेश 


 

इस देश का है नाम, इंडिया, भारत और हिन्दुस्तान।

एकता और भाईचारा हैं, हमारे देश की पहचान।।

 

यहाँ एक नहीं अनेक, धर्म के लोग हैं रहते।

हमारे भारत देश को, गणराज्य भी है कहते।।

 

भारत में कई तरह के, त्यौहार है मनाये जाते।

ईद हो या दिवाली, एक-दूसरे से मिलने जाते।।

 

इस देश में तरह-तरह की, भाषा भी बोली जाती।

हिंदी और उर्दू यहाँ, सबसे ज़्यादा पसंद की जाती।।

 

यहाँ की मशहूर है, बहुत सी चीज़ें और पकवान।

जो पूरी दुनिया में बढ़ाती है, हमारे भारत देश की शान।।

 

ये भी पढ़ें:

कर्तव्य पथ | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

 


Back to top button