.

विज्ञान : इतिहास, उद्देश्य और महत्व | ऑनलाइन बुलेटिन

©वाणी मसीह (व्याख्याता) 

परिचय– भिलाई, छत्तीसगढ़


 

28 फरवरी सन् 1928 को हमारे देश के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने रमन प्रभाव की खोज की घोषणा थी। इस खोज के सम्मान में 1986 से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है। इसी खोज के लिए सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

 

विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को ही यह दिवस भारत में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का विशेष उद्देश्य यह है कि विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में हुए नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना, विज्ञान के प्रति आकर्षण व प्रेरित करना, जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है।

 

विज्ञान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को लेकर जागरूकता लाना, ज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही साथ देश के नागरिकों को इस क्षेत्र में मौका देकर नई ऊंचाइयों को हासिल करना ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने हुनर एवं कौशल से विज्ञान के नए आविष्कारों को करने को प्रेरित हो सकें।

 

प्रत्येक वर्ष इस दिन को मनाने की अलग अलग थीम होती है। इस साल 2022 में इस दिन को मनाने की थीम है- इतिहास, उद्देश्य और महत्व (National Science Day 2022 Theme Aim History है। इस दिन सभी विज्ञान संस्थान और स्कूल और कॉलेज तथा प्रशिक्षण संस्थानों में विज्ञान अकादमियों में विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं।

 

इन महत्वपूर्ण आयोजनों में वैज्ञानिकों के भाषण, निबंध, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, सेमिनार तथा संगोष्ठी इत्यादि का आयोजन किया जाता है। विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रीय एवं दूसरे पुरस्कारों की घोषणा भी की जाती है ।

 

थीम प्रत्येक वर्ष

 

  1. वर्ष 2018 एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  2. वर्ष 2019 विज्ञान के लिए जन और जन विज्ञान के लिए विज्ञान
  3. वर्ष 2020 विज्ञान में महिलाएं
  4. वर्ष  2021 विज्ञान, प्रौद्योगिकी नवाचार का भविष्य: शिक्षा, कौशल और कार्य का प्रभाव

स्कूलों एवं कॉलेजों में विज्ञान से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी थीम के अनुसार किया जाता है।


Back to top button