मन में रख विश्वास | newsforum

©सरस्वती साहू, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 

 


 

राम तुम्हारे द्वार पर, करते हैं अरदास

सुन ले विनती आस भर, मन में रख विश्वास

 

ढूँढते हैं नयन तुम्हें, राह दिखाओ नाथ

राह अकेला जो चले, रहना उनके साथ

मन के भीतर दीप जल, फैला भव्य प्रकाश

सुन ले विनती आस भर, मन में रख विश्वास ….

 

प्रेम, प्रणय संचार करो, विनय करूं हर बार

नेक रहे मन भावना, सुंदर जन संसार

मन के आंगन साफ कर, करदे भाव विकास

सुन ले विनती आस भर, मन में रख विश्वास…

 

कर अभिनंदन भाव से, तिलक सजे नित भाव

पुष्पमाला गूंथ रहे, मन के प्रीत प्रभाव

भक्ति मय कर जीवन को, मधुरस प्रेम मिठास

सुन ले विनती आस भर, मन में रख विश्वास …


Check Also
Close
Back to top button