.

कुदरत…

©रामकेश एम यादव

परिचय- मुंबई, महाराष्ट्र, (रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक).


 

 

युगों-युगों से निसर्ग की दुनिया दीवानी,

चलो आज लिखते हैं कुछ नई कहानी।

बाँहें फैलाए खड़ी  है ये कुदरत,

छेड़ते हैं बातें कुछ उसकी रूहानी।

 

अल्हड़ हवाएँ,वो उड़ते परिन्दे,

जगह -जगह छोड़ी है अमिट निशानी।

झीलों का देखो वो झलकता बदन,

बातें बहुत हैं उसकी आसमानी।

 

नदियों का बहना, नदियों का मुड़ना,

मखमली घासें,उन फूलों का खिलना।

मिलेगा सुकूँ उन बर्फ के पहाड़ों पर,

धीरे से कलियों का तू उंगली दबाना।

 

बुलाती है खुशबू वो गर्दन झुकाए,

पेड़ों की जांघों को झुक के सहलाए।

करती नहीं कोई किसी से शिकायत,

आते ही सैलानी पे नजर बिछाए।

 

सोती है कुदरत मानों दरख्त के ऊपर,

होते सुबह ही नहाती सरोवर।

कंक्रीट के जंगलों से व्यथित है कितनी,

पाती नहीं वहाँ चैन वो पलभर।

 

औद्योगिक मल से परेशां कुदरत,

दूषित नदियों से परेशां कुदरत।

उदास है देखो, कटते जंगलों से,

अनर्गल शोर से परेशां  कुदरत।

 

पर्यावरण का पालन लोग करते नहीं,

करते छेड़खानी औ करते नादानी।

यौवन जब चढ़ता बसंत के ऊपर,

तब भी घरों से न निकलते सैलानी।

 

सपनों के कब्र पर खड़े मत होओ,

छतनार पेड़ों के नीचे तो आओ।

केसर के बागों से सजी है वादी,

कुछ वक़्त कुदरत से आँख मिलाओ।

 

दुनिया में कितना कोहराम मचा है,

मिसाइल से कोई न गगन सजाओ।

एक दूजे के दिल में जगह बनाकर,

किसी के घर पे न बम को गिराओ।

 

डरावनी  रुत न कोई बुलाओ,

हो सके तो फूलों से आसमां सजाओ।

कुदरत ने बहुत कुछ बख्शा है तुझको,

दुनिया में मोहब्बत की गंगा बहाओ।

 

Ramkesh M Yadav, Mumbai

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

सभी गांव निकाल के देखो…


Back to top button