.

झंडा फहरायें…

©रामकेश एम यादव

परिचय- मुंबई, महाराष्ट्र.


 

स्वतंत्रता दिवस फिर आया रे ! चलो झंडा फहरायें।

झंडा फहरायें और झंडा लहरायें, (2)

एकता की ज्योति जलायें रे ! चलो झंडा फहरायें।

शहीदों के पथ पर आओ चलें हम,

जान हथेली पर लेकर बढ़ें हम।

जोश लहू का दिखाएँ रे ! चलो झंडा फहरायें।

स्वतंत्रता दिवस फिर आया रे !चलो झंडा फहरायें।

आज़ादी की ज्वाला में कितने जले हैं,

फांसी के फंदे पर कितने झूले हैं।

वो नदियों खून बहाये रे ! चलो झंडा फहरायें। स्वतंत्रता दिवस फिर आया रे ! चलो झंडा फहरायें।

गोली की बारिश से रोज नहाते,

सरहद पर अपनी जान लुटाते।

वतन की आबरू बचाएँ रे ! चलो झंडा फहरायें।

स्वतंत्रता दिवस फिर आया रे !चलो झंडा फहरायें।

कोई यहाँ विष बीज न बोना,

अंश जमींन का भी तू ना खोना।

आ सोने की चिड़िया बनायें रे !चलो झंडा फहरायें।

स्वतंत्रता दिवस फिर आया रे! चलो झंडा फहरायें।

माँ भारती का कितना दुलार है,

उसके आँचल से छोटा संसार है।

आन-बान-शान हम बचाएँ रे ! चलो झंडा फहरायें।

स्वतंत्रता दिवस फिर आया रे !चलो झंडा फहरायें।

सूरज बाँध के कोई ना सोये,

उजालों की खातिर कोई ना रोये।

समानता की गंगा बहायें रे !चलो झंडा फहरायें।

 

 

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Ramkesh M Yadav, Mumbai
रामकेश एम यादव

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

जय माँ भारती , माँ भारती, जय माँ भारती…

 

 


Back to top button