.

भारत देश हमारा…

©राहुल सरोज

परिचय- जौनपुर, उत्तर प्रदेश


 

 

सकल विश्व से प्यारा, है भारत देश हमारा,

बहती यहां सदा निरंतर गंगा की अमृत धारा,

हिम की उची चोटियां, करती इसकी रखवाली,

तीन ओर से सागर भी करता, कड़ी है पहरेदारी।

 

सीमा पर जवान हैं अपनी जान की बाजी लगाते,

उनके होते मजाल है कोई हमको आंख दिखा दे, खेल-कूद विज्ञान खोज में देश ने झंडा गाड़ा,

उड़कर हम आकाश चले, दुनियां ने हमें स्वीकारा।

 

हृदय में सबके प्रेम है बसता, दुनिया को प्रेम सिखाता,

देश हमारा योग से सबको स्वास्थ्य मार्ग दिखलाता,

होली, ईद, दीवाली, सब हैं मिलजुल कर यहां मनाते,

जो भी आते भारत दर्शन को, भारत के ही हो जाते।

 

जितनी भी तारीफ करें, हमको कम से कम लगता है, भारत देश हमारा हमको सुंदर से सुंदरतम लगता है।

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Friend listen
Rahul Saroj

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

झंडा फहरायें…

 


Back to top button