जिसके आगे विश्व झुके | ऑनलाइन बुलेटिन

©वंदिता शर्मा

परिचय– शिक्षिका, मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

 

 

 

स्वास्थ्य दिवस को जानिए

मनाएं 7 अप्रैल

पूरा विश्व मनाता है

इसी तिथी के दिन

हे मानव इसी तिथी के दिन

 

हमारा स्वास्थ्य हमारा

सबसे बड़ा है धन

इसका अहसास तब होता

जब इसको खो देते हैं

समय का न देते ध्यान

हे मानव

समय का न देते ध्यान

 

जिस मानव के पास

अच्छा स्वास्थ्य न होय

तो समझो उसके पास धन रहे

फिर वो रोगी होवे

हे मानव फिर भी रोगी होए

 

एक निरोगी इंसान

हैं अमीर इंसान

जिसके आगे विश्व झुके

करें सबका कल्याण

हे मानव

करें सबका कल्याण

 

समय और स्वास्थ्य ही

दो बहुमूल्य है धन

जिसका मतलब तब समझे

जब दे इसका ध्यान हे मानव

जब दे इसका ध्यान

 

हर मानव स्वस्थ रहता

जब करे दृढ़ संकल्प

हे मानव जब करे दृढ़ संकल्प

 

स्वास्थ्य शरीर उपहार है

जब सब करें इसका ध्यान

हे मानव सब करें इसका ध्यान


Check Also
Close
Back to top button