.

विश्व स्वास्थ्य दिवस….स्वच्छता | ऑनलाइन बुलेटिन

©उषा श्रीवास

परिचय– एमए में गोल्ड मेडलिस्ट, हॉकी में नेशनल चैम्पियन व महिला एवं बाल विकास अधिकारी, बिलासपुर.


 

विश्व स्वास्थ्य दिवस का संदेश इस पर हर हिन्दुस्तानी ध्यान दे।

करके ऐसा काम दिखा दो जिस पर गर्व दिखाई दे।।

 

जो गंदगी इधर -उधर फैला रहे उन्हें तुम धिक्कारो।

कोई मानव स्वास्थ्य शिक्षा से भी वंचित नहीं दिखाई दे।।

हाथों का समुचित रीति से हो सफाई।

जिससे सुखमय प्यारा – प्यारा ये जग सारा दिखाई दे।।

 

आधी बीमारियां अपने आप चलीं जाएंगी।

हर इंसान के चेहरे पर सिर्फ मास्क दिखाई दे।।

 

धरा पर स्वास्थ्य शक्ति का आधार बनाएं।

कोई प्राणी इस धरती पर ना बीमार दिखाई दे।।

 

प्रकृति के नियमों का ना करें कोई उल्लंघन।

जड़ी -बूटी औषघियों का बस उपयोग करता हर कोई दिखाई दे।।

 

आओ मिलकर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनायें, इतनी खुशियां बांटे सबको।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और स्वस्थ तन में स्वस्थ मन दिखाई दे।।

 


Back to top button