.

शरीर के अतिरिक्त चर्बी को जलाने के लिए 5 आसान और प्रभावी तरीके

क्या आप वजन घटाने (weight loss) के अलग-अलग तरीकों को आजमाकर थक गए हैं, क्या तमाम कोशिशों के बावजूद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है? यह बात सच है कि वजन जितनी आसानी से बढ़ता है, उतनी आसानी से कम नहीं होता है।

बहुत से लोग सालों मेहनत करने के बाद भी वजन कम नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो वजन कम करने के लिए जी तोड़ मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन रिजल्ट नहीं मिल रहा है, तो आपको तुरंत अपने तरीके में बदलाव करना चाहिए।

आप वजन कम करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं। आयुर्वेद डॉक्टर निजिला आपको पांच ऐसे तरीके बता रही हैं, जो कम समय में ज्यादा वजन करने की ताकत रखते हैं। अछि बात यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

रोजाना एक्सरसाइज करें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को आसानी से बर्न किया जा सकता है। इसके लिए आप योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, जिम वर्कआउट या पैदल चलना या दौड़ना जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं।

​पानी में शहद मिलाकर पिएं

डॉक्टर ने बताया कि शरीर की चर्बी गलाने के लिए आप रोजाना खाली पेट एक कप पाने में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। शहद शरीर की फालतू चर्बी खत्म करने की ताकत होती है। कभी भी गर्म पानी में शहद न मिलाएं, इससे शहद विषैला हो जाता है।

त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे वजन कम करने के लिए एक चमत्कारी औषधि माना जाता है। इसे आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं।

छाछ

एक कप छाछ में काली मिर्च, पिप्पली, सोंठ और सेंधा नमक डालकर पीने से वजन कम होता है। छाछ के नियमित सेवन से पेट पाचन दुरुस्त रहता है और पेट की समस्याओं से बचाव होता है।

साबुत अनाज

जौ, कुलथी, बाजरा और बाजरा से बना भोजन और उसके बाद शहद पीने से अतिरिक्त चर्बी खत्म हो जाएगी। अगर आप जल्दी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। इनके अलावा फास्ट फूड, ऑयली फूड और शुगरी ड्रिंक्स और फूड्स के अधिक सेवन से बचें।


Back to top button