गुलामी से आजादी…

©अशोक कुमार यादव (शिक्षक)

परिचय- मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

गरीबी, दरिद्रता और बेबसी जन मन का प्रतीक,
समर्पण, चाटुकारिता, दासता, हैं उनके साथी।
सलाहकार बन बैठे हैं निराशा और असत्य दल,
अब कब मिलेगी मानसिक गुलामी से आजादी?

असफलताओं की बेड़ियों में जकड़ी है जीवन,
नकारात्मक मनोभाव अंग्रेजों से परतंत्रता है।
कर्म, साहस और उत्साह वतन रक्षक फौजी,
सफलता और मंजिल की प्राप्ति स्वतंत्रता है।।

दिव्य शक्ति का संचार कर अंतर्मन में हिलोर,
धर्म चक्र आत्म शांति जन-जन का सहारा।
मन, वचन में मातृभूमि की समृद्धि, पवित्रता,
प्रगति पथ अशोक चक्र निर्मित तिरंगा प्यारा।।

सत्य और अहिंसा सिद्धांत राष्ट्रपिता गाँधी जी,
भगत सिंह की देश भक्ति ने कोहराम मचाया‌।
वीरांगना झाँसी की रानी ने गोरों से लोहा ली,
बाबा साहेब ने समानता का संविधान बनाया।।

 

Ashok Kumar Yadav 'Shikshadoot', Mungeli, Chhattisgarh 1200
अशोक कुमार यादव

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button