तुझको ऐ वतन…
©डॉ. कान्ति लाल यादव
परिचय- असिस्टेंट प्रोफेसर, माधव विश्वविद्यालय पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान.
तुझको ऐ वतन
करते हैं नमन
तेरी अनुपम छटा का,
नहीं है यहां पर तोल ,
हर कोई दिल थाम के,
बोले प्रेम के मीठे बोल
मिलकर करते हैं हम नमन
हमेशा हंसता रहे हमारा चमन
हिमालय की चोटी पर
पहना हे हीरों का हार।
गंगा-जमुना की यहां
बहती हे पावन रसधार।
सबसे प्यारा,सबसे न्यारा
मेरा देश महान् ।
आओ मिलकर हम सब गाएं
भारत का यशगान।
आओ मिलकर हम सब गाए
जन-गण-मन के गीत।
दुनिया को हम बांटें सदा ,
प्यार वाली प्रीत।
इसकी गौरव गाथा न्यारी ।
वीर शहीदों की धरती हमारी,
हमको भारत माता हे प्यारी ।
दुनिया से अलग सदा,
हे इसकी पहचान।
अद्भुत इतिहास भारत का
ज्योतिष,दर्शन और ज्ञान-विज्ञान।
एक स्वर में हम सब बोलें यहां
जय-जवान,जय-किसान,जय-विज्ञान।
इंद्र धनुषसी संस्कृति कि
अनोखी है इसकी शान,
सब मिलकर कहते हैं यहां
मेरा भारत महान्।
सदियों से पुराना रहा
अपना अनोखा एक विधान।
आज दुनिया में सबसे बड़ा,
अपना प्यारा संविधान।
विविध संस्कृति का हे यह,
दमकता सरताज।
आज तक ना बदल सकी दुनिया।
विविधता में एकता का है
इसका अद्वितीय राज।
ऋषि मुनि की इस पावन धरा को
करते हैं हम मिलकर नमन।
अनेकता में एकता का
देता संदेश हमारा चमन।
शांति और सद्भाव का
और अहिंसा का पुजारी
हे हमारा यह वतन।
देता विश्व को सदा मानवता
और भाईचारा का संदेश।
विविध भाषा-धर्म-संस्कृति में
झूमता यहां का हर प्रदेश।
वसुधैव कुटुंबकम से
मान बढ़ाया विश्व में,
सत्य, अहिंसा और प्रेम से
बांधे एक सूत्र में।
दुनिया में रहा हमारा अगणित उपकार।
दुनिया को लूटा नहीं हमने कभी,
किया सदा प्यार और सद्व्यवहार।
सब नत-मस्तक होकर अपनाते
गीता, बाइबल, कुरान, को।
श्रद्धा और विश्वास से गाते सदा
मिलकर यहां गुरु बानी को।
राष्ट्र की बलिवेदी पर देनी पड़े
हमें अपनी जान को।
हंसते-हंसते दे देंगे जान,
वतन के लिए कुर्बानी को।

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।









