स्वच्छ भारत | ऑनलाइन बुलेटिन

©नीलोफ़र फ़ारूक़ी तौसीफ़

परिचय- बिहार शरीफ़, नालंदा में जन्मी और पली-बढ़ी, मुंबई में निवास, शिक्षा- एमसीए, एमबीए, आईटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर.


 

 

जग-जग जगाओ स्वच्छ भारत का अभियान।

स्वच्छ ही सौंदर्य है, इनसे ही मिलता सम्मान।

 

घर की सफ़ाई कर, फेंकता है बाहर,

स्वच्छ नहीं हो पायेगा, जगा अंदर का इंसान।

 

इसी धरती को मां कहे, फिर इसपे ही थूके,

भारत मां की ममता का न कर तू अपमान।

 

घर या बाहर नहीं, ये देश ही तेरा घर,

स्वच्छ से परिपूर्ण भारत की पहचान।


Check Also
Close
Back to top button