.

बेमेतरा : रामकथा मानसगान में हसदा पहुंचे विधायक आशीष छाबड़ा | newsforum

बेमेतरा | बेरला ब्लाक के ग्राम हसदा में आदर्श बाल मानस मंडली एवं सेवा समिति द्वारा आयोजित दो-दिवसीय संगीतमय रामचरित मानस गान प्रतियोगिता में मुख्य आतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए।

 

सर्वप्रथम विधायक आशीष छाबड़ा एवं उपस्तिथ अतिथिगणों द्वारा भगवान राम के चरणों में नारियल, पुष्प चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं। भगवान राम की अयोध्या नगरी जैसे इस मानस गान मंच से भगवान रामचन्द्र के मानस गान का रसपान कर रहे हैं। हम अगर रामचरित्र मानस के कुछ अंश अपने जीवन में उतार लेते हैं, हमारा ये मानव जीवन सफल हो जाएगा।

BREAKING : सहायक प्राध्यापक भर्ती पर लगी रोक, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित पद पर हाईकोर्ट का स्टे | newsforum
READ

Back to top button