.

बचपन | Newsforum

©प्रीति विश्वकर्मा, ‘वर्तिका’, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

परिचय: अवध विश्वविद्यालय से 2017 में बीएससी किया, कोचिंग क्लास का संचालन.


 

यादे ही यादे संजोये बचपन

बेफ़्रिक जिन्दगी लिए बचपन

सबसे हसीन लम्हा है बचपन

खुशियां ही खुशियां देता बचपन

 

दादी की कहानी सुनायें बचपन

पापा की बाहों का झूला बचपन

मम्मी के संग सोता बचपन

स्वर्णिम जीवन का आधार बचपन

सात सुरों का संगम बचपन

मित्रों के संग नादानी बचपन

पल पल बदले करवट बचपन

ख्वाबों की दुनियां बसाये बचपन

 

आजाद पंछी की दुनिया बचपन

बड़े होने की जल्दी बचपन

प्रतिपल मस्ती की टोली बचपन

स्वाती नक्षत्र सी बूंद होता बचपन


Back to top button