.

वो लड़ता है सरहद पे…

©गायकवाड विलास

परिचय- लातूर, महाराष्ट्र


 

वो लड़ता है सरहद पे अपने देश के लिए,

अपनों से दूर चला गया वो मिट्टी का कर्ज चुकाने के लिए।

वही ख़ून के रिश्ते समाएं हुए अपने हृदय में,

सरहद पे अश्क बहाता है वो भी अपनों के लिए।

 

दर्दभरी वो जिंदगी कौन देखता है यहां पर,

उन्हीं के बदौलत लहराता है ये तिरंगा बेखौफ होकर।

गर्मी ठंड हो या बारिश,नहीं सुकून उस जिंदगी को,

फिर भी वो अपनी मातृभूमि के लिए जी रहा है यहां हंस हंसकर।

 

शहर-शहर,गांव-गांव सभी की जिंदगी है कितनी हसीन,

कहीं पर सजी है महफिलें,कहीं पर है त्योहारों में बजती है मधुर धून।

दिन में है भागदौड़ सिर्फ अपने ही ख्वाबों के लिए,

ऐसे लोगों को कैसा वास्तां,भले ही उजड़ जाएं ये हरा-भरा चमन।

 

वो जाग रहा है सरहद पर अपनी मातृभूमि के लिए,

उन्हें भी अपनों की यादें वहां पे पल-पल रूलाती है।

ऐसे ही कुछ देशभक्तों से ही ये भूमि है आबाद,

जो आज भी अपनी मिट्टी के लिए लहू का कतरा कतरा बहाते है।

 

सभी की जिंदगी होती है यहां सभी के लिए अनमोल,

फिर भी वो मातृभूमि के लिए अपने अरमानों को भी दफ़न कर जाते है।

इसीलिए हर घर के दरवाज़े है यहां पे रोशन,

और हर आंगन में यहां आयी सुखों की बहार है।

 

वो लड़ता है सरहद पे अपने देश के लिए,

उन्हीं के बदौलत गांव-गांव,शहर-शहर छाई अमन और शांति है।

इसीलिए रहो सभी खुशहाल,प्रेम बांटकर इस संसार में,

इस धरती मां के वो सच्चे सपूत ये उन्हीं की तुम्हारे लिए अनमोल सौगात है।

गायकवाड विलास

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

सीयूईटी एक दिन में चार पेपर ही देंगे छात्र, तीन दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड | CUET UG 2023


Back to top button