अम्बेडकरवाद | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

©देवप्रसाद पात्रे
जग को जिताने वाला ज्ञान है अम्बेडकरवाद।
कुरीति पाखंड नहीं विज्ञान है अम्बेडकरवाद।।
भेदभाव छुवाछुत का विरोध है अम्बेडकरवाद।
वैज्ञानिक सोच तार्किक शोध है अम्बेडकरवाद।।
ऊंची उड़ान का आसमान है अम्बेडकरवाद।
तेरा और मेरा स्वाभिमान है अम्बेडकरवाद।।
बहुजनों का आत्म सम्मान है अम्बेडकरवाद।
अंधविश्वास में शिक्षा ज्ञान है अम्बेडकरवाद।।
शोषितों पीड़ितों की आवाज है अम्बेडकरवाद।
अन्याय के खिलाफ आगाज है अम्बेडकरवाद।।
समभाव से देखता संसार है अम्बेडकरवाद।
मानव जीवन का आधार है अम्बेडकरवाद।।
जीवन में राग रंग और साज है अम्बेडकरवाद।
हाथ में कलम और किताब है अम्बेडकरवाद।।
करुणा दयाधर्म सदव्यवहार है अम्बेडकरवाद।।
मैत्री प्रेम सदाचरण संस्कार है अम्बेडकरवाद।।
बाबा साहेब के आदर्श तथ्य विश्वास है अम्बेडकरवाद।
अंधकार में नव-जीवन का प्रकाश है अम्बेडकरवाद।।
ये खबर भी पढ़ें:
veeragaatha: आधुनिक महिला प्रधान मंत्री की | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन